Ramgarh News: एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा का चौथा मासिक गौ सेवा अभियान संपन्न, गौ संरक्षण का दिया संदेश
रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से शनिवार को एकादशी के पावन अवसर पर चौथे मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा के सदस्यों ने गौ माताओं का विधिवत पूजन कर उन्हें गुड़, चूड़ा खिलाया। गौ सेवा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, करुणा और सेवा भाव का संदेश समाज तक पहुंचाया। शाखा की ओर से प्रत्येक माह आयोजित किया जाने वाला यह सेवा प्रकल्प समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौ संरक्षण और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस अभियान को भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मनीषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.