रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। दक्षिण झारखण्ड संभाग , रांची भाग अंतर्गत रामगढ़ अंचल के पतरातू संच बरतुवा एकल विद्यालय ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में केन्द्रीय अभियान प्रमुख डॉ ललन कुमार शर्मा की ग्रामीणों के साथ रविवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान डॉ शर्मा ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार की एकल विद्यालय दर्शन के बारे में ग्रामीणों के साथ चर्चा की। ग्रामीण संदेश को सुनकर काफी खुश हुए। ग्रामीण हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो हम सभी ग्राम वासियों का सौभाग्य है कि एकल विद्यालय की ओर से महामहिम राज्यपाल का हमारे गांव में आना सुनिश्चित हुआ। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 4 नवंबर से यह हम सबों का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसके लिए कल से सभी तैयारी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता युवा प...