रामगढ़, अगस्त 15 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को केदला मध्य पंचायत और सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रुप से परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मैनेजर विजय कुमार सिंह, जेपी झा, राजकुमार साव, शकलदेव कुमार, सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव और केदला मध्य पंचायत में पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, उप मुखिया संजय मुर्मू, मंतोष सिंह, विजय कुमार महतो, पब्लकि उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यानंद सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे। पीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की गौरवशाली विरासत, वीर जवानों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता व अखंडता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Dumka News:...