Ramgarh News: उरीमारी में हाथी मचा रहे हैं उत्पात, राशन दुकान का शटर तोड़ समानों को खाया
रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी ओपी क्षेत्र में बीती रात 2 हाथियों ने उत्पात मचाया। कई घरों का दीवाल तोड़ दिया और पारगढ़ा के निकट लुकैयाटांड में राशन दुकान का शटर तोड़कर अरहर दाल, सोयाबीन बरी, चना, गुड़, आटा आदि सामग्रियों को खाया। दुकानदार महेश मुंडा के अनुसार करीब 10 हजार का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया गया कि दोनों हाथी गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट्टा गांव के पोटम मोड़ा टोला होते हुए दामोदर नदी पार कर भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के चुरीटुंगरी पहुंचा। इसके बाद दामोदर नदी को दोबारा पार कर जंगल के रास्ते उरीमारी बस्ती पहुंचा। यहां हाथियों ने सबसे पहले रामविलास सोरेन के घर के दरवाजे के समीप लगी एस्बेस्टस शीट तोड़ दिया। इसके बाद सुखु मांझी की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दिया。
हाथियों द्वारा की गई क्षति हाथियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.