Ramgarh News: उरीमारी बस्ती में गरीब महिला का घर गिरा, बचा परिवार
रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उरीमारी बस्ती में एक गरीब महिला का घर गिर गया। एस्बेस्टस का घर सुबह करीब 9 बजे गिर गया। पूरा परिवार बारिश में घर में ही था। इस हादसे में परिवार के लोगों में मोसमात संझली देवी के अलावा गजा मांझी, तालो मांझी और छोटे टुड्डू मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया गया कि उरीमारी बस्ती निवासी गरीब महिला संझली देवी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- चक्रवाती असर से कुडू में तबाही, कई पेड़ और घर गिरे घर गिरने से महिला के घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.