रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला संवेदक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी और सचिव दयासागर प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लिखित ज्ञापन सौंपा। कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे निर्माण कार्य में लघु खनिज मसलन बालू ,छरी,ईट ,मिट्टी की आपूर्ति में घोर समस्या आ रही है। निर्माण कार्य बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। साथ ही कार्य से लाखों कुशल और अकुशल श्रमिक भी बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार से अनुरोध कर नए आदेश को विलोपित कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया गया। पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार जान बूझकर इस तरह के कठोर नियम बनाकर छोटे-मोटे संवेदकों को ठेका कार्यों से बाहर करने की साजिश कर रही है। बिना ई परिवहन के विपत्र का भुगतान रॉयल्टी की राशि से 10 गुना ...