रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज एवं विवेक सिंह सीईओ छावनी परिषद ने सोमवार को ट्रेंचिंग ग्राउंड मुर्रामकला का संयुक्त निरीक्षण किया। ट्रेचिंग ग्राउंड में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण में तेजी लाने को दिशानिर्देश दिया गया। ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला में रामगढ़ नगर परिषद एवं कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र का कचरा डंप होता है। कचरा से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण के उद्देश्य से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है। प्लांट की स्थापना के लिए निर्धारित क्षेत्र को पुरानी कचरों से मुक्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है। काम में तेजी लाने की दिशा में वर्तमान में जमा अपशिष्ट के शिफ्टिंग का कार्य चल र...