रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी बैंकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के तहत लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत प्रगति में तेजी लाने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने क्रेडिट रेशियो, मुद्रा लोन सहित अन्य योजनाओं के कवरेज की रिपोर्ट प्रतिशत के आधार पर तैयार करने तथा वेटेज एवरेज के आधार पर बैंकों की रैंकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित ...