रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज ने मंगलवार को रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कैथा प्राचीन मंदिर के समीप स्थित तालाब का भ्रमण कर छठ महापर्व की तैयारियों एवं चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर तैयारियां युद्धस्तर पर पूर्ण की जाएं तथा दीपावली से पूर्व सभी आवश्यक कार्य संपन्न कर लिए जाएं, ताकि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, जलाशयों में सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग एवं सुगम आवागमन के लिए रास्तों सहित सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर...