Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज, खेल मैदान और स्थानीय रोजगार का मुद्दा उठाया
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ विधायक सह जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता देवी ने गुरुवार, को उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात कर जिले और विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान विधायक ने रामगढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए जमीन से संबंधित विषय पर चर्चा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करने पर जोर दिया। इसके साथ ही जिला परिषद की निविदाओं में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का मुद्दा उठाया, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें।
खेल मैदानों के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.