रामगढ़, जुलाई 24 -- Ramgarh News: केदला , निज प्रतिनिधि। रामगढ़ उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अवर निरीक्षक अमित मड़की के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 40 बोतल बीयर और 18 बोतल लीकर बरामद की गई। मामले में राशन दुकान संचालक धनंजय कुमार फरार बताया जा रहा है। उत्पाद विभाग की टीम ने क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर घाटो और हाउसिंग मोड़ स्थित कंपोजिट शराब दुकानों का स्टॉक मिलान किया। जांच के दौरान बसंतपुर निम टोला स्थित धनंजय कुमार के राशन दुकान में छापेमारी की गई, जहां से 40 बोतल बीयर और 18 बोतल लीकर बरामद हुई। जांच में सामने आया कि बरामद शराब सुभाष चौक स्थित तीन नंबर कंपोजिट दुकान तथा तोपा 18 नंबर कंपोजिट दुकान की थी।इस संबंध में अवर निरीक्षक अमित...