रामगढ़, जुलाई 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। अभियान के दौरान कल्याणी लाइन होटल, कुशवाहा लाइन होटल समेत अन्य संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई। छापेमारी में कुल 6.66 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर अवैध बीयर बरामद कर जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान ल...