रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालाटांड़ के बच्चे और बच्चियां कराटे का ट्रेनिंग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कराटे फेडरेशन ऑफ शोतो कान सह मॉडर्न मार्शल आर्ट्स कराटे डो फेडरेशन के झारखंड के चीफ सेंसी विकास पाठक की देखरेख में सीनियर कराटे प्रशिक्षक रविशंकर कुमार एवं सरगम कुमार के की ओर दिया जा रहा है। जहां बच्चे भी पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने कहा कि कराटे आज के समय में सभी लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है। खासकर बच्चियों के लिए इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता है। जिसके माध्यम से वह अपनी तथा समाज की रक्षा करना सीख पाती है। सेंसी विकास पाठक एक मंझे हुए और विश्व रिकॉर्ड धारी प्रशिक्षक हैं और ऐसे प्रशिक्षक से हमारे ...