रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटिया में सोमवार को पर्यावरण पाठशाला का आयोजन किया गया।जिसमें पर्यावरण एवं ईको मित्रम एनएसपीसी पर वर्ग आठवां के छात्र छात्राओं के बीच पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, ऊर्जा बचाओ और पॉलिथीन हटाओ के बारे में बताया गया। मौके पर आरएसएस के जिला पर्यावरण संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर ने कहा कि वैश्विक आंकड़ा के अनुसार अभी अपने देश में प्रति व्यक्ति 28 पेड़ ही बचा है। लेकिन हमें सामान्य जीवन के लिए 422 पेड़ प्रति व्यक्ति होनी चाहिए। अभी हमारे देश में 6000 करोड़ पेड़ लगाने की आवश्यकता है। इसलिए खाली जगह में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने लोगों से अपील किया वे अपने जन्मदिन, भाई-बहन के शादी, सालगिरह, मांगलिक कार्यों में एक पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ हमें जीवन भर ऑक्सीजन, फल, फूल देते रहते...