रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिकनी में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन कर पूर्व प्रधानाध्यापक जय नारायण सिंह को भावपूर्ण विदाई दी गई। समारोह में सिकनी उपमुखिया उमाशंकर महतो, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र मौजूद थे। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक जय नारायण सिंह को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपमुखिया उमाशंकर महतो ने कहा कि विदाई की बेला बड़ी दुखदायी होता है। उन्होंने बताया कि सिकनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जय नारायण सर 2013 में आये थे और पूरे 13 साल पढ़ाने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय को उन्होंने काफी समय तक संभाला था। बाद में हाई स्कूल के शिक्षक बहाल होने पर शिक्षकों...