रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: पतरातू,निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस रोड नम्बर 13 में गुरुवार की सुबह उच्चकों ने टहलने निकली एक महिला के गले से झपट्टा मार कर सोने का चेन छीन कर चंपत हो गए। बताया जाता है कि पतरातू थाना अंतर्गत कटिया पंच मंदिर पंचायत भवन के निकट गुरुवार की सुबह एक महिला गीता देवी के गले से 18 ग्राम के सोने के चेन की छिनतई कर ली गई। घटना की सूचना के बाद पतरातू थाना के एइसआई अमरेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पीड़ित महिला गीता देवी (56 वर्ष) पति स्व शम्भू तिवारी ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकली थी। इसी दौरान एक ब्लु रंग की अपाची बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करते पहुंचे। पहले उचक्कों ने पंचायत भवन के समीप बाइक खड़ी कर सड़क पर आने जाने वालों की गतिविधियों को देखा। जिसके बाद मौका देखकर चेन छीनकर कर तेजी से फर...