Ramgarh News: उचरिंगा गांव की सड़क बनी दलदल, फूटा आक्रोश
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के उचरिंगा गांव सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में है। बरसात शुरू होते ही इस सड़क पर जगह जगह जल जमाव हो जाता है। इसमें मुख्य रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय उचरिंगा के निकट पानी भर जाता है। साथ ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है । जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन लगभग ठप पड़ जाता है। आए दिन लोग फिसलकर घायल होते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। सबसे गंभीर बात यह है कि विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाले छोटे-छोटे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रतिदिन इसी कीचड़ और जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.