Ramgarh News: ईंट से सिर पर वार कर महिला को किया घायल, चार के खिलाफ प्राथमिकी
रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला स्थित मनुआ टोला में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट और ईंट से जानलेवा हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में घायल सोनी कुमारी 29 वर्ष के लिखित आवेदन पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 28 सितंबर की दोपहर करीब 1:45 बजे आशा देवी, अजय प्रसाद, गीता देवी और गौरी प्रजापति एक साथ उसके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना का विवरण इसी दौरान जान से मारने की नीयत से ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया गया।
पीड़िता की स्थिति ईंट लगने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.