रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: हिन्दुस्तान पड़ताल : इस वर्ष अवैध खनन में अबतक 91 मामले दर्ज, 56.67 लाख की वसूली - 258 अवैध खदानों के मुहानों की भराई, 2050 टन से अधिक कोयला जब्त यह भी पढ़ें- Chatra News: सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन रामगढ़, आशीष सिंह।अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में वर्ष 2026 के दौरान अब तक 91 मामले सामने आए हैं। इनमें 48 वाहनों को पकड़ा गया, जबकि 42 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई में प्रशासन ने अब तक 56.67 लाख रुपये की वसूली की है। जिला खनन कार्यालय की ओर से जारी जांच प्रतिवेदन में यह आंकड़े सामने आए है...