Ramgarh News: इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर 54 किलो चावल की सेवा की अर्पित
रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था शांतिधारा फाउंडेशन की ओर से कॉलेज रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 54 किलो चावल की सेवा अर्पित की गई। इस अवसर पर शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि अन्न ही ब्रह्म है। इसी भावना के साथ जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के बीच वितरित होने वाले महाभोग के लिए तुलसी दल के रूप में यह चावल सेवा समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था गीता के प्रचार प्रसार और सेवा के संकल्प के साथ सदैव धार्मिक कार्यों में सहयोग करती रहती है। इस्कॉन मंदिर के सेवक प्रसिद्ध हरि नाम दास ने बताया कि इस वर्ष इस्कॉन, रामगढ़ द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही भव्य एवं दिव्य रूप में मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.