रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, पारदर्शी और मरीजों के अनुकूल बनाने को लेकर बुधवार को समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अस्पताल प्रबंधन समिति एवं आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की तत्काल नियुक्ति करने का निर्देश दिया। वहीं, मेडिकल उपकरणों के सुरक्षित रखरखाव के लिए वेयरहाउस निर्माण की दिशा में चिन्हित भूमि से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने सिविल सर्जन को अस्पताल की सुरक्षा व्यव...