Ramgarh News: इनर व्हील क्लब ने सिद्धेश्वर शिव मंदिर में लगाया वाटर कूलर, स्वच्छता के लिए दिए दो डस्टबिन
रामगढ़, अक्टूबर 27 -- रामगढ़ में मंदिर परिसर के लिए सुविधा और स्वच्छता पहल Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि । सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से नेहरू रोड स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से क्लब की ओर से दो डस्टबिन भी भेंट किए गए। वाटर कूलर की स्थापना से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और बुजुर्गों को शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। वहीं, डस्टबिन उपलब्ध कराए जाने से मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी। क्लब की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.