रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: इनरव्हील क्लब ने जालाराम मंदिर में जरूरतमंदों को कराया भोजन रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से बुधवार को जालाराम मंदिर परिसर में जरूरतमंद और वंचित लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य क्लब के सदस्यों ने सेवा भावना के साथ इस अभियान में भाग लेते हुए स्वयं लोगों को भोजन परोसा। क्लब की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

सामाजिक जिम्मेदारी सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि इनर व्हील क्लब सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को हमेशा प्राथमिकता देता रहा है। जरू...