रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: गिद्दी, प्रतिनिधि। इनमोसा की अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को गिद्दी-ए रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रशांत बेलथरिया और संचालन क्षेत्रीय सचिव मधुसूदन सिंह ने की। बैठक में संगठन सचिव अवधेश सिंह, सीसीएल अध्यक्ष रामराज सिंह और सीआईएल कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, एकजुट और व्यवस्थित बनाने सहित कई निर्णय लिए गए। संगठन में वर्तमान में चल रही समस्याओं और आपसी असंतुलन को दूर कर संगठनात्मक एकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन के रिन्यूअल, रजिस्ट्रेशन, अन्य संगठनात्मक कार्यों को दुरुस्त एवं व्यवस्थित करने पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और ए...