रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के लपंगा कॉलोनी में गुरुवार को एक आवारा सांड के हमले से एक स्थानीय व्यक्ति राजकुमार नायक (52 वर्ष) घायल हो गए। हमले में उसके माथे पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत और आक्रोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त सांड ने पहले भी कई लोगों पर हमला कर उन्हे बुरी तरह से घायल कर चुका है। लोगों का कहना है कि सांड के हमलावर होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गई है, लेकिन अब तक उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे कॉलोनी के लोगों को हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडी...