रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा सयाल मोड़ निवासी कंटू महतो के पुत्र विशाल कुमार ने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर कोयलांचल का नाम रोशन किया है। चयन के बाद विशाल आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक बने हैं। अपने छात्र की इस उपलब्धि को लेकर एस्पायर कोचिंग सेंटर भुरकुंडा में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें निदेशक रत्नेश कुमार ने विशाल को सम्मानित करते हुए कहा कि लक्ष्य को भेदने के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है। विशाल की सफलता से दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। समारोह में निदेशक रत्नेश कुमार सहित कोचिंग के शिक्षक नितेश सिंह, राहुल शर्मा, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार महतो, अभिषेक मिश्रा, राहुल वत्स, नितेश मिश्रा के अलावा ब्रजेश, लवकुश, आदित्य, सूरज, अमित, नीरज, ...