रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। आजाद मोहल्ला इमामबाड़ा के समीप शुक्रवार की रात आमा-दे-रसूल कॉन्फ्रेंस में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। रात करीब नौ बजे शुरू हुआ धार्मिक कार्यक्रम शनिवार सुबह चार बजे तक जारी रहा। रात की खामोशी के बीच जब नातिया कलाम की सदाएं गूंजीं तो पूरा माहौल रूहानी कैफियत में डूब गया। मांडू के अलावा रामगढ़ और आसपास के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कटघर मूसा में जलसे का आयोजनउलेमाओं की तकरीरें कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे उलेमाओं ने अपनी तकरीरों के जरिए लोगों को दीन, समाज और इंसानियत से जुड़े संदेश दिए। ओडिशा से पहुंचे मुफ्ती शहाबुद्दीन सैफी, मौलाना सिद्दीकुल कादरी, मौलाना वारिस जमाल तथा मांडू जामा मस्जिद के इमाम ...