रामगढ़, जुलाई 8 -- Ramgarh News: मांडू। निज प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू में इन दिनों इलाज के लिए आने वाले मरीजों को आभा आईडी बनवाने की प्रक्रिया के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंजीकरण काउंटर पर पहले आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ही ओपीडी पर्ची जारी की जा रही है। इससे रोजाना मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतार लग रही है और उपचार में देरी हो रही है।

समस्याएँ मरीजों का कहना है कि आभा आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मांगा जाता है। कई ग्रामीण और बुजुर्ग मरीज बिना मोबाइल या आवश्यक दस्तावेज के अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में पंजीकरण में विलंब होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि दस्तावेज नहीं होने पर उन्हें बिना इलाज कराए लौटना पड़ रहा है। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर भी...