रामगढ़, अगस्त 11 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू चट्टी पंचायत के मांडूचट्टी पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर मंगलवार को आमसभा आयोजित की गई। आमसभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने की। ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेविका पद के लिए चुनाव कराया गया, जिसमें फिजा परवीन का चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया बाल विकास परियोजना कार्यालय, मांडू की ओर से जारी सूचना के आलोक में आयोजित आमसभा में निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया शुरू हुई। सेविका पद को लेकर अभ्यर्थियों और ग्रामीणों के बीच चर्चा के बाद चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिजा परवीन को सेविका पद के लिए चयनित किया गया।

मुखिया का बयान मुखिया अनिता देवी ने कहा कि आमसभा में सेविका चयन की प्रक्रिय...