रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, शराब व सामग्री नष्ट बरकाकाना, निज प्रतिनिधि।अवैध महुआ शराब के खिलाफ बरकाकाना ओपी पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने हेहल गांव में छापेमारी के दौरान बरामद अवैध महुआ शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा को हेहल गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने, संग्रह करने और बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव में अवैध महुआ शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब और निर्माण सामग्री को नष्ट कर दिया। ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगाता...