Ramgarh News: अवैध खनन पर सख्ती, परिवहन वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश
रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और एसपी मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अवैध खनन के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
बैठक की समीक्षा जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने पीपीटी के माध्यम से जिले में अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए कार्रवाई को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। अवैध मुहानों को बंद किए जाने की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कहीं से भी अवैध मुहाने से खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.