रामगढ़, अगस्त 9 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सीसीएल सीकेएस (भारतीय मजदूर संघ) बरकाकाना क्षेत्र की नई कमेटी का पुनर्गठन शुक्रवार को किया गया।

नई कमेटी की अध्यक्षता संगठन को मजबूत करने और श्रमिकों के हितों एवं अधिकारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई कमेटी की घोषणा सीसीएल सीकेएस के संगठन मंत्री रामेश्वर मंडल ने की। नई कमेटी में सर्वसम्मति से अवधेश कुमार पांडेय को अध्यक्ष तथा सुदीप सरकार को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की गरिमा कार्यक्रम में बरकाकाना क्षेत्र प्रभारी शंभू प्रसाद सिंह एवं सीसीएल सीकेएस के उपाध्यक्ष विनय गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। मौके पर छत्रु सिंह, कार्तिक कुमार पॉल...