Ramgarh News: अल्पसंख्यक कल्याण क्षेत्र के लिए अमीर खान बने विधायक प्रतिनिधि
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो ने अल्पसंख्यक कल्याण क्षेत्र के लिए न्यू भेलगढ़ा निवासी अमीर खान को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांडू को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दी है। पत्र के अनुसार अमीर खान, पिता सहजाद खान, ग्राम भेलगढ़ा, घाटोटांड़ के स्थायी निवासी हैं। विधायक निर्मल महतो ने उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कल्याणकारी कार्यों एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी है। अमीर खान की नियुक्ति से क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को विधायक एवं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.