रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद वार्ड 14 के अरगड्डा नीचे धोड़ा स्थित सरगम क्लब में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्य्क्षता वार्ड 14 की पार्षद सुषमा देवी व संचालन जयदेव जगदल्ला ने किया। ग्राम सभा में वार्ड के ग्रामीणों ने वार्ड की प्रमुख नागरिक समस्याओं जैसे सड़क, पानी की समस्या, नाली की समस्या, बिजली की समस्या को बिस्तार पूर्वक रखा। वार्ड पार्षद ने वार्ड की सभी समस्याओं पर बिस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही कई समस्याओं को सर्वसम्मति से चिन्हित किया गया। वार्ड पार्षद ने कहा कि चिन्हित किये गए सभी कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में राजद की बैठक में समस्याओं पर मंथन बैठक में राजू निधि, विक्रम सागर, शक्ति सागर, राजू दास, समित सागर, ...