रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। अरगड्डा स्थित काजू बगान जंगल में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर रामगढ़ थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मामला कुजू ओपी क्षेत्र का होने के कारण रामगढ़ पुलिस ने कुजू ओपी को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान अरगडा निवासी 30 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ काजू सिंह, पिता स्व. लखबीर सिंह के रूप में की गई।घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां कश्मीर कौर और बहन सोनी कौर भी जंगल पहुंचीं। परिजनों ने पेड़ पर लटका शव देखकर रोने बिलखने लगी। मृतक की माँ ने बताया कि काजू शुक्रवार से ही घर से गायब था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शनिवार दोपहर जंगल में उसके पेड़ स...