रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट, रांची की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने आक्रोश जताया है। संघ ने मामले की न्यायिक जांच कराने, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी की बैठक लाइब्रेरी हॉल में हुई। संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल और महासचिव सीताराम ने संयुक्त रूप से कहा कि अनुष्का चक्रवर्ती की निर्मम हत्या से पूरा अधिवक्ता परिवार आहत और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि यदि हजारीबाग पुलिस प्रशासन जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा नहीं करता है तो जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ आंदोलन करने को बाध्य होगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अधिव...