Ramgarh News: अनमोल बचपन में गांधी-शास्त्री जयंती पर ड्राइंग प्रतियोगिता
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित प्ले स्कूल अनमोल बचपन में गुरुवार को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अवधेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। आगे शिक्षकों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बच्चों को गांधीजी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता तथा शास्त्रीजी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने गांधीजी, कस्तूरबा गांधी, गांधीजी के तीन बंदर, ब्रिटिश सरकार, स्वतंत्रता सेनानी और लालबहादुर शास्त्री की भूमिकाएं निभाईं। ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने गांधीजी, स्वच्छ भारत, राष्ट्रप्रेम और महापुरुषों से जुड़े चित्र बनाए। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.