Ramgarh News: अधिक से अधिक श्रमिक निबंधन कर योजनाओं का लाभ उठाएं : उपायुक्त
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिलेभर में निर्माण श्रमिक, असंगठित श्रमिक और प्रवासी श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। श्रम विभाग की ओर से सभी प्रखंडों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पात्र श्रमिकों का अधिक से अधिक निबंधन सुनिश्चित किया जा सके। श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने बताया कि पंजीकरण के बाद श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने निकटतम पंजीकरण शिविर में पहुंचकर अथवा श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए विभाग की ओर से कई महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.