रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में पैदल गश्ती अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर अड्डेबाजी पर रोक लगाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण एवं आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना रहा। पुलिस जवानों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, चौक-चौराहों और मार्गों पर पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाने वाले लोगों को वहां से हटाया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रहरी पहल के तहत पैदल गश्ती आगे भी जारी रहेगी।...