रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में सोमवार को साइबर सुरक्षा पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी रामगढ़ मोहम्मद अकरम रजा अन्य रिसोर्स पर्सन अभिनव प्रताप, विकास आर्यन व दिगंबर पांडेय उपस्थित हुए। विद्यालय प्राचार्य जीपी झा ने मुख्य अतिथि को शॉल, मोमेंटो व पौधा, अन्य रिसोर्स पर्सन को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मौसमी बनर्जी ने की। मुख्य अतिथि ने साइबर सिक्योरिटी को लेकर सचेत किया। कहा कि हमें आज के समय में साइबर सुरक्षा यथा कंप्यूटर, सर्वर, मोबाइल उपकरण, नेटवर्क , संवेदनशील डेटा को डिजिटल हमलों, चोरी व अनाधिकृत पहुंच से बचने की एक आवश्यक तकनीक और प्रबल प्रक्रिया पर गंभीरता से सजग रहना है। यह भी पढ़ें- Ramgarh...