रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर विद्यालय प्रांगण में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान से आए लोगों ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के अर्थ को समझाया व जीवन में नशा करने के दुष्परिणाम के विषय में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा केवल धूम्रपान और जहरीले खाद्य पदार्थों से ही नहीं बल्कि जीवन में बहुत से ऐसे तत्व हैं, जिनकी लत लग जाने पर जीवन की दशा खराब हो जाती है। इसे हमें सदा ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि शारीरिक मानसिक ऊर्जा के साथ सुख-शांति प्रदान वाले खाद्य पदार्थ सेवन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- छात्रों ने ली नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ इस दौरान बच्चों ने नशा मुक्ति शपथ ग्रहण किया। विद्यालय प्राचार्य जीपी झा ने आगंतुक सज्जनों को उत्तरीय भ...