रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी में आयोजित सीसीएल अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच में अरगड्डा की टीम ने जीत दर्ज की। अरगड् क्षेत्र के टीम ने 3-1 गोल से सीआरएस बरकाकाना की टीम को पराजित कियपा। वहीं बरका सयाल की टीम ने 2-1 ढोरी एरिया की टीम को पराजित किया। जबकि मगघ संगमित्रा की टीम ने 3-0 से रजरप्पा की टीम को पराजित किया है। वहीं एनके एरिया की टीम ने 5-1 से पिपरवार को पराजित किया। हजारीबाग की टीम ने 2-1 से कथारा की टीम को पराजित किया। इसी तरह रांची की टीम ने 5-0 से बीएंडके की टीम को पराजित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सीसीएल अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...