नई दिल्ली, जुलाई 19 -- देश की राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन फिल्म 'रामायण' का एक्सक्लूसिव ट्रेलर दिखाया गया। इस खास मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। लाइव हिन्दुस्तान ने 18 जुलाई को ही इस फिल्म का एक्सक्लूसिव ट्रेलर देख लिया था। आइए आपको बताते हैं कि यह ट्रेलर आम दर्शकों के लिए कब रिलीज होने जा रहा है और इसमें आपको किन-किन कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी।ट्रेलर में दिखेगी 6 एक्टर्स की झलक 'रामायण' का ऑफिशियल ट्रेलर 24 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर में दर्शकों को फिल्म के मुख्य किरदारों की पहली झलक देखने को मिलने वाली है। जी हां, आने वाले ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल, ...