नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण आज यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के वीएफएक्स, म्यूजिक और परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को पार्ट 1 इतना पसंद आया है कि उनके बीच पार्ट 2 को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। आइए जानते हैं रामायण के पार्ट 1 की कहानी कहां खत्म हुई और पार्ट 2 की कहानी कहां से शुरू होगी? पार्ट 1 की कहानी कहां हुई खत्म? रामायण पार्ट 1 के क्लाइमेक्स की बात करें तो फिल्म का क्लाइमेक्स काफी शानदार है। फिल्म के क्लाइमेक्स में सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध और भगवान राम के जटायु तक पहुंचने और लंका के बारे में जानने जैसा घटनाएं दिखाई गई हैं। ये भी पढ़ें: लोगों को 'रामायण' में रणबीर कपूर अच्छे लगे या नहीं? पढ़िए सोशल मीडियाभगवान राम और लक्ष्मण का संवाद रामायण के पहल...