नई दिल्ली, मार्च 30 -- बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'रामायण' को लेकर आ रहे हर अपडेट पर फैंस की पैनी नजर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि 30 मार्च को फिल्म के नए वीडियो एसेट 'रामा' को CBFC ने पास कर दिया है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले 3 जुलाई 2025 को फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था, और अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म की एक नई झलक दर्शकों के सामने आने वाली है।फिल्म के प्रोमो वीडियो को मिला 'U' सर्टिफिकेट सेंसर सर्टिफिकेट ने 'रामायण' के इस नए वीडियो का नाम 'रामा' रखा गया है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के 'U' सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकेंगे। इस वीडियो...