नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की रिलीज में बस गिनती के दिन बचे हैं। आदिनाथ कोठारे इस मेगाबजट मूवी में श्रीराम के छोटे भाई भरत का किरदार निभा रहे हैं। आदिनाथ ने फिल्म की शूटिंग और सेट के माहौल के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें वहां पर मंदिर जैसा महसूस होता था। आदिनाथ ने नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे वह छोटी से छोटी डिटेल का भी ध्यान रख रहे थे। रामायण फेम एक्टर ने बताया कि सेट का माहौल बहुत डिसिप्लिन्ड था।आदिनाथ को कैसे मिला रामायण में रोल? फिल्म में आदिनाथ को भरत का रोल कैसे मिला, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "आपके काम से आपको काम मिलता है। भले ही ये वह ऑडिशन हो जिसमें आप पास नहीं हुए थे। किसी ने उसमें आपका काम जरूर देखा होगा। उदाहरण के लिए मैंने एक फिल्म के लिए...