नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। रामायण एक बड़े स्केल की फिल्म है। लेकिन रणबीर कपूर की रामायण से पहले रामानंद सागर की रामायण बनी थी। सालों बाद भी रामानंद सागर की रामायण को लोग अब तक की बेस्ट रामायण मानते हैं। आज हम आपको इसी रामायण से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं।अरविंद त्रिवेदी के रावण बनने पर निराश थे सुनील लहरी रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, जब सुनील लहरी यानी कि रामानंद सागर के लक्ष्मण को पता चला था कि अरविंद त्रिवेदी रावण का किरदार निभाएंगे, वो काफी निराश हुए थे।सुनील लहरी को अरविंद त्रिवेदी पर था संदेह सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वक्त पहले ...