नई दिल्ली, मार्च 9 -- 1987 में रामानंद सागर के सीरियल रामायण के सभी किरदारों को पसंद किया गया था। सीरियल के लीड आज तक ऑडियंस के बीच फेमस है। लेकिन कुछ ऐसे सपोर्टिंग एक्टर्स भी थे जिन्होंने अपनी परफॉरमेंस से छाप छोड़ दी थी। उनमें से एक सीता की मां का महारानी सुनैना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला भट्ट भीं। रामायण से पहले उर्मिला ने कई गुजराती, राजस्थानी और हिंदी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस अपने काम और एक्टिंग के लिए पहले ही मशहूर थीं। फिल्मों में नाम बना चुकी उर्मिला के मर्डर ने सभी को हैरान कर दिया था।सीता की मां का हुआ था बुरा अंत उर्मिला भट्ट सिंगर और नृत्यांगना थीं। इसके बाद उन्होंने एक गुजराती फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 60 के दशक के अंतिम सालों में उर्मिला ने अपनी पहचान बना रही थीं। फिल्मों का उनका ये सफर 19...