नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Ramadan Mubarak 2026: इस्लामिक मान्यता के अनुसार रमजान की शुरुआत चांद देखने से होती है। रमजान का महीना काफी पाक माना जाता है, जिसे मुस्लिम समुदाय उपवास, प्रार्थना और अल्लाह के प्रति समर्पण के रूप में मनाता है। इसे सिर्फ शारीरिक उपवास नहीं है, बल्कि आत्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। रमजान के पाक अवसर पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश देते हैं। आप भी कुछ मैसेज और शायरियों के साथ अपनों को मुबारकबाद दे सकते हैं।रजमान की बधाई के लिए कुछ शायरियां- 1) रमजान का पाक महीना आया है, दुआओं का खूबसूरत मौसम लाया है। Ramadan Mubarak 2026 2) अल्लाह करे ये रमजान आपकी जिंदगी में खुशियों का नूर भर दे।रमजान मुबारक 3) रोजे की बरकत, इबादत की मिठास, दिल में बस जाए सुकून का एहसास।Ramadan Mubarak 4) रमजान की रहमत आपके घर आए, हर दुआ कबूल हो ...