नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Ramjan 2026: रमजान का पाक महीना अब शुरू हो चुका है। वहीं माह-ए-रमजान का पहला जुमा आज मनाया जाएगा। गुरुवार को लोगों ने पहला रोजा रखा और अब एक दिन बाद ही पहले जुमा की नमाज का मौका आ गया। इस खास दिन देश की सभी मस्जिदों में खास तैयारियां की जाती हैं। माना जा रहा है कि जुमे की नमाज के लिए पुराना बाजार जामा मस्जिद, यतीमखाना मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, नया बाजार, वासेपुर जब्बार मस्जिद और स्टेशन रोड स्थित सबिली मस्जिद समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचेंगे। बता दें कि रमजान बरकत और दुआओं की कबूलियत का महीना माना जाता है। इस खास मौके पर हर कोई अपने और अपनों के लिए चैन-अमन की दुआ करता है। वहीं लोग अपनों को पहले जुमा की रात की बधाई भी भेजते हैं। कुछ ऐसे ही विशेज आप नीचे देख सकते हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों और खा...